बालोद। बालोद जिला अस्पताल में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जन्म दिवस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल और बिस्किट का वितरण कर उनके दीर्घायु की कामना की।

इस दौरान पार्टी के जिला अध्यक्ष बालक सिंह साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष संयोजक मधुसूदन साहू, पूर्व लोकसभा सचिव दीपक आरदे, कार्यालय प्रभारी डॉ गुमान साहू, आरटीआई अध्यक्ष रोहित साहू, जिला सचिव कैलाश बंजारे, सामाजिक कार्यकर्ता तोमन टांडिया उपस्थित रहे।
