DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जन्मदिन को यादगार बनाने नेवता भोज का हुआ आयोजन

बालोद। डौंडीलोहारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम अंडी के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला में हिरई ठाकुर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने अपने जन्म दिवस को यादगार बनाने नेवता भोज कराया। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण के तहत मध्यान्ह भोजन के अतिरिक्त खीर,पूड़ी,परोसा गया। शाला परिवार एवं वृक्ष मित्रों की ओर से अध्यक्ष को एक पेड़ मां के नाम पर वृक्ष भेंट कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर रामकिशन ठाकुर, रिवेन्द्र कुमार मसिया का विशेष सहयोग रहा। संकुल स्त्रोत समन्वयक मोहित राम भौसार्य ने समस्त ग्रामवासियो से अपील किया कि अपने एवं अपनों के विशेष दिन को यादगार बनाने हेतु बच्चो के साथ नेवता भोज में अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करने में सहयोग प्रदान करें। उक्त नेवता भोज में प्रधान पाठक महेश्वरी खरे, दुर्गा बारेकर , प्रीतीबाला सोनी,नीलू साहू,अरुणा चुरेन्द्र,रविचन्द सिन्हा रसोइया स्टाफ से महेश कुमार यादव, धनेश्वरी, वीणा,दिनेश्वरी साहू आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page