बालोद। शुक्रवार को बालोद जेल परिसर में जुंगेरा भाजपा मंडल द्वारा रक्षाबंधन का कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें कैदी भाइयों के साथ जेल परिसर में रक्षाबंधन के त्यौहार मनाया गया।

जनपद अध्यक्ष सरस्वती टेमरिया, मंडल के अध्यक्ष अरुण साहू , जिला पंचायत के उपाध्यक्ष तोमन साहू, जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष दिनेश सिन्हा, जनपद सदस्य गण टेमन साहू, सतीश भेड़िया, भुवनेश्वरी चंद्राकर, माहेश्वरी ठाकुर , ममता साहू, मंडल की मंत्री मोहनी देवांगन,उपाध्यक्ष इंदु पवार, महिला मोर्चा तपेश्वरी उंड्रे, ज्योति और सभी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

