DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कपरमेटा के इस प्रधान पाठक ने बढ़ाया गौरव, कलेक्टर ने किया सीएम गौरव अलंकरण से सम्मानित


बालोद। शासकीय प्राथमिक शाला छोटापारा कपरमेटा में उत्कृष्ट शैक्षिक कार्य करने पर प्रधान पाठक रूपराम गंजीर को कलेक्ट्रेड सभागार में कलेक्टर जन्मजेय महोबे एवं जिला शिक्षा अधिकारी आर एल ठाकुर के द्वारा मुख्यमंत्री गौरव अलंकार शिक्षा दूत के पुरूस्कार से सम्मानित किया गया।

शाला में विविध कार्यों का संचालन कर गुणात्मक उन्नयन में योगदान दिया उनके कार्यकाल में शाला को उत्कृष्ट शाला का सम्मान प्राप्त हो चूका है।शाला की विशेषताओं का अवलोकन करने अनेक शालाओं के शिक्षक , छात्र एवं जनप्रतिनिधियों का आगमन होता है अब तक एक बच्चे का चयन नवोदय विद्यालय एवं 5 बच्चों का चयन एकलव्य विद्यालय में हुआ है साथ ही खेल साँस्कृतिक विधाओं में प्रदर्शन अच्छा रहता है। संकुल समन्वयक अनिल साहू ने बताया कि संकुल केन्द्र छेड़िया से अब तक 4 शिक्षकों को शिक्षा दूत का सम्मान मिल चूका है। जो कि शिक्षकों की उत्कृष्ट कार्यों को प्रदर्शित करता है।

You cannot copy content of this page