DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

किसान मजदूर महासंघ बैठा मानपुर चौक पर धरने में, कृषि कानून को बता रहे काला देखिए खबर

बालोद/दल्ली राजहरा। दल्ली राजहरा के मानपुर चौक के पास किसान मजदूर महासंघ के नेता और उनके साथी बड़ी संख्या में धरने पर बैठ गए हैं। राष्ट्रवादी किसान आंदोलन के समर्थन में जिला संरक्षक जनक लाल ठाकुर व जिला किसान मजदूर संघ के अध्यक्ष गैंदसिंह ठाकुर के संयुक्त नेतृत्व में दोपहर 12:00 बजे से यह चक्का जाम जारी है। मानपुर चौक में दल्ली राजहरा में चक्का जाम किया गया है। जिससे रास्ता ब्लॉक हो गया है। पुलिस बल भी तैनात की गई है तो वहीं उक्त आंदोलन को राजहरा के समस्त ट्रेड यूनियन, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भी नैतिक समर्थन दिया जा रहा है। किसान मजदूर महासंघ के संरक्षक जनक लाल ठाकुर का कहना है कि केंद्र सरकार को उन तीन काले कृषि कानून को वापस लेना ही होगा। यह समस्या सिर्फ हरियाणा पंजाब दिल्ली की नहीं बल्कि पूरे देश का है। जिन किसानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उसे भी वापस लिया जाए। इसलिए आज पूरे देश के अंदर छत्तीसगढ़ में भी अलग-अलग जिलों में यह धरना प्रदर्शन और चक्का जाम किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page