DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पुरूर धमतरी नेशनल हाईवे पर फिर हुआ हादसा, तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से टकराई, स्टेरिंग में फंसे चालक की मौत

धमतरी। पुरूर धमतरी नेशनल हाईवे पर फिर हादसा हो गया है। इस बार ट्रक चालक की मौत हुई है। एक तेज रफ्तार ट्रक पेड़ से जा टकराई है। जिससे स्टेरिंग में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना राजा डेरा डैम मोड़ के पास होने की जानकारी सामने आ रही है।
पुलिस के अनुसार मृतक हाईवा चालक कौशल वर्मा पिता लोकेश्वर उम्र 35 वर्ष भिलाई से गिट्टी भरकर नगरी गया हुआ था। वहां से गिट्टी खाली कर वापस आ रहा था। हाईवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि राजाडेरा डैम मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई और साजा पेड़ से टकरा गई। इस टक्कर में हाईवा सीजी 04 एलआर 9907 का चालक बुरी तरह से स्टेरिंग में फस गया और घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पर तत्काल पुलिस पहुंच कर जेसीबी मशीन की मदद से पेड में घुंसे हाईवा को बाहार निकाला। वहीं चालक का शव स्टेरिंग में बुरी तरह से फस गया था जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना के दौरान कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे जो कि बाल-बाल बच गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

You cannot copy content of this page