DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पत्नी की हत्या के प्रयास के आरोपी पति को बालोद पुलिस के द्वारा 24 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

पत्नि को घरेलू विवाद के चलते किया था चाकू से मार कर जानलेवा हमला

हत्या के प्रयास के बाद आरोपी था भागने के फिराक में, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को लिया हिरासत में

बालोद। प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 16.07.25 को ग्राम साल्हेटोला की महिला श्रीमति त्रिवेणी साहू कि चोटील होने की सूचना जिला अस्पताल बालोद से प्राप्त होने पर जांच करने का निर्देश दिया गया था। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर एवम् एसडीओपी बालोद देवांश राठौर के दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी बालोद को बारिकी से विवेचना कार्यवाही किया गया। कोतवाली थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुचकर पिड़िता से पूछताछ कर मौके पर जांच कर प्रकरण में पिड़िता का पति लीलाधर साहू के द्वारा अपनी पत्नि को घरेलू विवाद के कारण आक्रोश में आकर उसकी हत्या करने की नियत से उसे चाकू से वार करने से नाभि के नीचे चोट से अतड़ी बाहर आ गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए बालोद थाना व सायबर सेल की टीम द्वारा आरोपी लीलाधर साहू का पतातलाश कर रहा था। सूचना मिला कि आरोपी बाहर भागने की तैयारी में है। टीम ने तत्परता दिखाकर अलग-अलग दिशा में जाकर आरोपी लीलाधर साहू को घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी लीलाधर साहू निवासी हीरापुर थाना बालोद जिला बालोद को पूछताछ करने पर उक्त अपराध घटना करना स्वीकार करने से घटना में प्रयुक्त चाकू को बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी बालोद उपनिरीक्षक कमला यादव प्र.आर. दूर्योधन यादव सायबर सेल बालोद सउनि धरम भुआर्य , प्र.आर. भुनेष्वर मरकाम, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आर. राहुल मनहरे ,आकाश दुबे, विपिन, भोप, पुरन, गुलझारी, मिथलेश यादव का योगदान रहा।

You cannot copy content of this page