DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदेश में महिलाएं और बच्चों को सुपोषित करने का चल रहा है अभियान : अनिला भेड़िया

देवरीबंगला- प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कोटेरा, खैरीडीह, सोरली, संजारी, आतरगांव तथा संबलपुर पहुंची। उन्होंने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण, भूमि पूजन एवं जनसंपर्क किया। उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अनिल लोढा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल प्रजापति व जतिन भेड़िया थे। मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं, बच्चों, गर्भवती तथा शिशुवती को एनीमिया से बचाने के लिए सुपोषण अभियान चलाया जा रहा है।

प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान के लिए कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को सीधा लाभ पहुंच रहा है। प्रदेश में जब तक कांग्रेस की सरकार रहेगी किसानों का धान 25 सौ ₹ प्रति क्विंटल खरीदेंगे। प्रदेश सरकार 57 कृषि उपज समर्थन मूल्य पर खरीद रही है। जब से करोना संकट आया है आप और हम सब परेशान रहे हैं। गोधन न्याय योजना से भी लोगों को लाभ मिल रहा है।

सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सरपंच अर्जुनसिंह ठाकुर, जनपद सदस्य जानकी ठाकुर, राधेश्याम शर्मा, सदासिंह कुटियारे, कार्तिकराम खरे, केशव शर्मा, नसरीन बेगम, मोहनलाल यादव, उत्तम यादव, शिवराम यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page