DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

गुरुकुल विद्यापीठ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में मनाई गई गुरु पूर्णिमा 

बालोद|  बालोद नगर स्थित हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम स्कूल गुरुकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यापीठ बालोद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के प्राचार्य कमल नारायण साव, वरिष्ठ व्याख्याता एस के बैरागी,जी एल साहू,श्रीमती उर्मिला बड़तिया,श्रीमती अनीता कौशिक एवं अन्य शिक्षक/शिक्षिकाओं द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, उसके बाद कक्षा नर्सरी,पी पी 1 पी पी 2 और कक्षा पहली में नव प्रवेशित 40 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार गायत्री मंदिर से पहुंचे परिजनों द्वारा किया गया। साथ ही सभी नव प्रवेशित बच्चों को मिठाई खिलाकर कॉपी पेन व पाठ्य पुस्तक वितरण कर सभी का स्वागत किया गया, तत्पश्चात कक्षा 12वी के छात्रों के साथ शेष अन्य कक्षा के बच्चों ने विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं का श्रीफल और पेन भेंट कर सम्मान किए एवं कक्षा 12वीं की छात्रा वैष्णवी सोनी ने गुरुपूर्णिमा कब और क्यों मनाया जाता हैं? डॉली ठाकुर ने जीवन में गुरुजनों के महत्व पर प्रकाश डाली।  कक्षा 5 के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  तत्पश्चात श्री प्राचार्य  का उद्बोधन हुआ।  साथ बैरागी सर ने समस्त शिक्षकों के तरफ से बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किए।अंत में खीर-पूड़ी, मिठाई वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

You cannot copy content of this page