बालोद/डौंडी| भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ के राज्य मुख्य आयुक्त डॉ सोमनाथ यादव, राज्य सचिव कैलाश सोनी एवं जिला मुख्य आयुक्त बालोद राकेश यादव के एवं जिला सचिव केएल गजेन्द्र, संयुक्त सचिव मधुमाला कौशल, डीओसी , नेमसिंह साहू, प्रेमलता चंद्राकर के दिशा निर्देशन में एवम् विकास खंड शिक्षा अधिकारी रोहित कुमार सिन्हा , सच्चिदानंद शर्मा बीआरसीसी ,के मार्गदर्शन में दिनांक 7/072025 को जिला बालोद के डौंडी में सत्र 2023-24 एवम् 2024-25 के सफल स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण किया गया। प्रमाण पत्र राकेश यादव , जिला पदाधिकारी मनीष झा , डौंडी जनपद पंचायत अध्यक्ष मुकेश कौड़ो , जनपद उपाध्यक्ष भोला राम नेताम ,नगर पंचायत अध्यक्ष मोहंतिन चौरका, महामंत्री हिंसा राम साहू समस्त जनपद सदस्य एवम् नगर पंचायत के पार्षद गण, ग्राम पंचायत साल्हाइटोला सरपंच माहेश्वरी गावरे,उपसरपंच करचाम, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.डी. मंडले , आदि के द्वारा प्रमाण पत्र का वितरण किया गया एवम् वृहद वृक्षा रोपण कार्यक्रम गौठान साल्हाइटोला में फलदार छायादार पौधा रोपण किया गया । इस कार्यक्रम में लगभग 200 से अधिक संख्या में जिला बालोद के स्काउट गाईड एवं स्काउटर गाइडर एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विकास खंड सचिव सेवाराम प्रेमन,संयुक्त सचिव तनुजा बंजारे,डौंडी के सभी स्काउटर गाइडर एवम् जिला संघ बालोद का सहयोग रहा ।
बालोद जिला स्तरीय वृहद वृक्षा रोपण और राज्य पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम डौंडी में हुई आयोजित
