DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कलिंगा यूनिवर्सिटी रायपुर द्वारा‌ पद्मश्री शमशाद बेगम को सिलाई मशीन‌ किया गया भेंट, महिला कमांडो को देंगे प्रशिक्षण

बालोद। महिला कमाण्डो एवं अन्य‌ महिलाओं को आत्मनिर्भर‌‌ बनाने के उद्देश्य‌ को लेकर गावों में सिलाई‌ ट्रेनिंग केन्द्र जनभागीदारी से संचालित किया जा रहा है‌। बजाज इलेक्ट्रॉकलस मुंबई द्वारा 25 नग सिलाई मशीन प्रदान किया गया था। जिसे गाँव दनिया एवं जोगीभाठ में 60 महिलाओं को‌ प्रशिक्षित‌‌ किया जा चुका है। महिला कमाण्डो की मांग अनुसार उसे अन्य गावों में भेजा जाएगा। इस प्रशिक्षण की विशेष बात यह है कि सिलाई सीखने वाली महिलाएं अपने अपने घरों से कपड़ा, धागा स्वयं लेकर आती है और‌ ट्रेनर को आपस‌ में 150 रूपये प्रत्येक इकट्ठा कर देती है। हम सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में सिर्फ मशीन बैठने के स्टुल‌ उपलब्ध कराते हैं। इस केंद्र को‌ गाँव‌ स्तर पर‌ रखते हैं ताकि उन्हें बाहर नहीं जाना पड़े। 26 जनवरी को कलिंगा यूनिवर्सिटी‌ द्वारा‌ ध्वाजारोहण हेतु पद्मश्री शमशाद बेगम को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। जहाँ पर उन्होंने उक्त‌ बातें कही थी। जिससे प्रभावित होकर एक सिलाई मशीन‌ स्वयं‌ गुन्डरदेही‌ कार्यालय में श्रीमति विभा चन्द्राकर, विवेक चन्द्राकर ने प्रदान किया था। इसके बाद कलिंगा यूनिवर्सिटी‌ की ओर से प्रदान किया। विजय अग्रवाल समाज सेवी दुर्ग ने एक‌ सिलाई मशीन‌ भेट किया तथा किये जा रहे कार्य की प्रशंसा किया। पद्मश्री शमशाद बेगम ने बजाज इलेक्ट्रॉकलस मुंबई, कलिंगा यूनिवर्सिटी‌ विजय अग्रवाल को बहुत बहुत धन्यवाद दिया है और महिला कमाण्डो‌ द्वारा किये जा रहे कार्यों की प्रशंसा किया है।

You cannot copy content of this page