DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंदा में हुआ “शाला प्रवेश उत्सव”

बालोद। पीएम श्री स्वामी आत्मानंद शासकीय आदर्श भारती इंग्लिश मीडियम स्कूल अर्जुंदा “शाला प्रवेश उत्सव” के आयोजन में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद ने पहली, छठवीं और नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों को तिलक लगाकर और मिठाई खिला कर उनका स्वागत किया। शाला प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों को पाठ्य पुस्तक का वितरण भी किया गया। इस दौरान विधायक ने सभी विद्यार्थियों और नवप्रवेशी बच्चों को “शाला प्रवेशोत्सव” पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए और बच्चों को अपने उचित मार्गदर्शन से संस्कारवान बनाने वाले सभी शिक्षकों का भी अभिनंदन किए। विधायक ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय योजना के तहत अंग्रेजी माध्यम और हिन्दी माध्यम स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों की लोकप्रियता निजी स्कूलों से भी कहीं बेहतर है। हमारी सरकार ने बच्चों को अंग्रेजी भाषा सीखाने पर विशेष ध्यान दिया है, ताकि वे वैश्विक प्रतिस्पर्धा में पूरे आत्मविश्वास के साथ खड़े हो सके। आगे बढ़ने की उम्मीद के साथ अपने सपनों को साथ लिए मेहनत कर रहे इन बच्चों से उम्मीदे सभी को होती है. सरकार और अभिभावकों की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है कि इन बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने के साथ ही उनका व्यक्तित्व विकास भी हो। शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रणेश जैन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, अनुभव शर्मा उपाध्यक्ष, लल्लाराम साहू सेवानिवृत्त शिक्षक, दिग्विजय ठेठवार , सागर साहू , प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page