DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग- बालोद धमतरी मार्ग पर भीषण कार हादसा, सड़क किनारे लगे लोहे का बैरिकेड इस तरह घुसा फिर क्या हुआ देखिए तस्वीर और खबर

गुरूर, ऋषभ पांडे। बालोद धमतरी मार्ग पर कपरमेटा व धनोरा के बीच मोड़ के पास बीती रात को एक भीषण कार हादसा हो गया। गनीमत किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन हादसे की तस्वीर देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सड़क किनारे लगाए गए लोहे के बैरिकेड पूरी तरह से कार में घुस गई है। गनीमत यह लोहा कार के बोनट व इंजन को तोड़कर घुसा है। अगर इसकी ऊंचाई ज्यादा रहती तो सीधे कार चालक के सिर को जाकर लगता फिर तो मौत निश्चित थी।

शुक्र है घटना में चालक सहित कार सवार बाल-बाल बच गए। गुरूर थाना प्रभारी अरुण नेताम ने बताया कि रात करीब 12:00 बजे की घटना है ।रात को सूचना मिलते ही मौके पर गए थे पर वहां कोई नहीं था। दूसरे दिन आज सुबह किसी ने फोन करके बताया कि किसी को चोट नहीं आई है। इसलिए रिपोर्ट लिखवाने नहीं आ रहे हैं। हादसा भयंकर है। पर भगवान की कृपा से कोई घायल नहीं हुआ।

सभी बच गए। उन्होंने कार चालकों सहित अन्य वाहन चालकों से अपील की है कि इस तरह तेज रफ्तार में गाड़ी बिल्कुल न चलाए। लापरवाही जान ले सकती है। यह तो गनीमत है इस घटना में जान बच गई ।लेकिन हादसा खतरनाक था। कार बलौदा बाजार क्षेत्र की बताई जा रही है।

You cannot copy content of this page