बांझ कहकर ताना मारती थी आए दिन सास, गुस्से में बहु ने कर दिया हंसिया से ताबड़तोड़ वार, फिर फैलाई सास के आत्महत्या की झूठी खबर, बालोद पुलिस ने बहु को किया गिरफ्तार



बालोद। बालोद पुलिस ने बघमरा में हुए महिला हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। मृतिका सास की कातिल उसकी बहु ही निकली। बालोद पुलिस को बहुत कम समय में हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में सफलता मिली। इस हत्या का मुख्य कारण सास द्वारा बहु को बांझ (निसंतान) होने का ताना देने और अपने बेटे को छोड़ने का दबाव बनाना सामने आया है। सास के इस ताने से तंग आकर बहु आरोपिया श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन पति टूकेन्द्र देवांगन, उम्र-26 वर्ष, निवासी बघमरा कोष्टापारा वार्ड नं 12 थाना व जिला-बालोद ने अपनी सास गीता बाई देवांगन की हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। और गांव में यह बात फैला दी कि सास ने आत्महत्या की है। पर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस को बहु पर शक हो गया था। जानकारी अनुसार 10.06.2025 को थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघमरा से सूचना मिली कि गीता देवांगन नामक महिला खून से लथपथ घर में पड़ी हुई है। जिस पर थाना बालोद पुलिस टीम के द्वारा तुरंत घटना स्थल पहुंच कर मृतिका के शव एवं मकान का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घर वालों से और आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतिका के बहु श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन पर बालोद पुलिस को पहली संदेह हुआ जिसको हिरासत में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एवं एसडीओपी देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में ,थाना बालोद के द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहु से बार-बार पूछताछ करने पर मृतिका की बहु खिलेश्वरी देवांगन द्वारा बताया गया कि मेरी सास गीता बाई देवांगन के द्वारा आए दिन बांझ निःसंतान हो ,आज तक बच्चा पैदा नहीं कर सके तुम बोझ हो, कहकर ताना मारती थी और अपने पुत्र को मुझे छोड़ने के लिए भड़काती थी, मेरे पति अपनी मां के बातों में आकर आये दिन मुझसे लड़ाई झगडा करता था। दिनांक 10.06.2025 को भी उसी बात को लेकर पुनः झगड़ा कर रही थी तब मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं जान से मारने की नियत से हाथ के पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा, जहां दिखा वहाँ बार-बार मारने लगी । मेरी सास लेटे-लेटे अपने हाथ से रोकने का प्रयास कर रही थी मैं हसिया से मारते जा रही थी जब मेरी सास मर गई तब मैं कुछ देर वहां बैठकर सोचती रही, उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताइ कि मेरी सास खुद को चाकू मार कर बेहोश हो गई है। हसिया से मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आया है। आरोपी महिला द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर थाना बालोद पुलिस के द्वारा विधि पूर्वक गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बालोद, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू सहायक उप निरीक्षक देव कुमारी साहू, सूरज साहू , रामप्रसाद गजभिए ,प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम ,हरिश्चंद्र, आरक्षक राहुल , कोकिला, आकाश दुबे, योगेंद्र तमस्कर एवं थाना बालोद की स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

You cannot copy content of this page