सहायक प्राध्यापक चयन में अनियमितता को लेकर पीएससी व सीएम का जला रहे थे पुतला, पुलिस पहुंची छिनने तो भाजयुमो नेता जलता पुतला लेकर भागे, देखिए तस्वीरें



चारो दिशा से आकर युवा मोर्चा ने आज सैकड़ों पुलिस को चकमा देकर किया चार पुतला का दहन,युवाओं के साथ खिलवाड़ बन्द करे भूपेश सरकार – अमित चोपड़ा

कांग्रेस के कार्यकर्ता अधिकारी बन रहे पीएससी चेयरमैन टामन लाल सोनवानी की मिलीभगत से – सुरेश निर्मलकर

छतीसगढ़ी का युवा को बेरोजगार बना रही सरकार, टामन सोनवानी को बर्खास्त करें छत्तीसगढ़ सरकार – नरेंद्र सोनवानी

बालोद – भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बालोद ने प्रदेश संगठन तथा भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देश पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपडा के नेतृत्व में सीजी पीएससी द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार को लेकर आक्रोशित युवाओं ने सीजी पीएससी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया तथा पीएससी व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। भाजयुमो नेता पुलिस को चकमा देकर दो के जगह चार पुतला जला दिए पुलिस पुतला छिनने उनकी ओर आने लगी तो झूमाझटकी कर कार्यकर्ता जलता पुतला लेकर वहां से भाग गए और पुतला जलाकर ही दम लिए.

देर तक नारेबाजी करते रहे. इस दौरान भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित चोपड़ा ने बताया कि आज छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों सहित बालोद जिले में भी आक्रोशित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सीजी पीएससी का पुतला दहन किया है और जब तक इस अव्यवस्थित सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ के भोले भाले युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार होता रहेगा, तब तक युवा मोर्चा इन युवाओं के कंधे से कंधा मिलाकर कुम्भकर्णीय नींद में सोई इस सरकार को जगाते रहेगी। लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा 2019 में प्रारंभ से ही भारी अनियमितता सामने आ रही है। वर्तमान में एक अभ्यर्थी ने पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि अनुपस्थित अभ्यर्थी को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए बुलाया गया।

जो बड़ा गंभीर विषय है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के भविष्य से जुड़ा होने के साथ-साथ छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा कर रहा है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में अनुपस्थित अभ्यर्थी का नाम आना, परीक्षा केंद्र में वीडियोग्राफी नहीं कराया जाना,पीएससी की कार्यप्रणाली व विश्वसनीयता को धूमिल करता है। इसलिए भारतीय जनता युवा मोर्चा इस विषय पर गंभीरतापूर्वक ध्यान रखते हुए एवं छत्तीसगढ़ के युवाओं के हित में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग कर रहा है। छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ सरकार लगातार अन्याय कर रही है। सरकार के खिलाफ आगे और अन्य तरीके से आंदोलन चलाकर युवाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ पीएससी में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क की लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर है। इस दौरान भाजपा शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर,पालक ठाकुर,सुरेंद्र देशमुख,सौरभ लूनिया,धर्मेंद्र गड़ियोक, नरेंद्र सोनवानी,संतोष कौशिक,नितेश यादव,शिवेंद्र देशमुख,कमल पंपालिया,समीर खान ,प्रीतम यादव,राजेंद्र कानेकर,विक्रम लालवानी,राहुल सोनी,मनीष माधवानी,प्रशांत जैन,कमल बजाज,दयाल बघेल,भूपत हठीले,अजय क्षत्रिय,गिरीश कवाड़,रूपेश सोनकर, यश जैन,यश गांधी,सुशील आर्य, एवन साहू,राहुल साहू,चुनवा कुमार उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page