DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बैंक, एटीएम और स्कूल का कैमरा तोड़ ले गया अज्ञात व्यक्ति, पुलिस जांच में जुटी

मालीघोरी। ग्राम दुधली में एक अजब गजब घटना घटी है। यहां के जिला सहकारी बैंक शाखा व उसके एटीएम के अलावा हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर लगे हुए कैमरे को अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़ कर ले गया है। घटना की जानकारी लगने के बाद बैंक प्रबंधन व स्कूल प्राचार्य थाने में रिपोर्ट लिखवाए हैं। बालोद पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर ये हरकत किसने की है। कैमरे की रिकॉर्डिंग सलामत है इसलिए आरोपी को पकड़ना आसान भी माना जा रहा है। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि यह किसी की शरारत है। जिस ने जानबूझकर ऐसा किया है। एटीएम व बैंक के बाहर जो कैमरा लगा हुआ था उसे तोड़ा गया है। इसी तरह स्कूल में भी बाहर दीवार के पास लगे कैमरे को तोड़ कर ले गया है। हाई स्कूल दूधली से 4 सीसीटीवी कैमरा जिसकी अनुमानित लागत ₹15000 रू एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से 2 सीसीटीवी कैमरा जिसकी अनुमानित लागत 10000 रू की  चोरी हो गई है। घटना मंगलवार की रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी बुधवार को जब बैंक के कर्मचारी  10 बजे बैंक पहुंचे  तब हुई। जिसकी जानकारी प्रिंसिपल व शाखा प्रबंधक ने गांव के सरपंच मो, फिरोज तीगाला को व अपने उच्च अधिकारियों को जानकारी दी। उसके बाद हाई स्कूल दूधली  के प्राचार्य डीएन यादव एवं जिला सहकारी केंद्रीय  बैंक के शाखा प्रबंधक किरण साहू  ने अपने कैशियर केवल देवांगन के साथ थाना बालोद पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
गैंद सिंह ठाकुर थाना प्रभारी बालोद ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आज बैंक व स्कूल जाकर मामले की छानबीन की जाएगी और उनके बयान लेकर आगे कार्रवाई की जाएगी।

You cannot copy content of this page