DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरेखा में युवक की संदिग्ध मौत, सिर पर कई जगह चोट के निशान, इलाके में हत्या की चर्चा पुलिस जुटी जांच में


बालोद/ गुंडरदेही(कुंजलाल साहू)। गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम सरेखा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बीती रात को सरेखा से भांठागांव मार्ग पर रोड किनारे सरेखा के ही रहने वाले 19 वर्षीय युवक गोवर्धन साहू पिता द्रोणाचार्य साहू की लाश मिली है। लाश में सिर पर काफी चोट के निशान हैं। गले के पास भी चोट के निशान है। रात में किसी ने संजीवनी 108 को सूचना दी जब 108 मौके पर पहुंची तो वह मरा हुआ था तो उसे वहीं छोड़कर चली गई। पुलिस भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची। लाश की स्थिति देखकर पूरे इलाके में हत्या होने की चर्चा है। वास्तविकता क्या है पीएम रिपोर्ट में साबित होगा ही ।बताया जाता है कि यह युवक गांव के एक ठेकेदार पोषण लाल सोनकर मूलनिवासी नेवारीकला के साथ काम करता था। वह लकड़ी ढोने के लिए जाता था। रात में वह गांव में पीपल के पेड़ के पास अपने एक साथी के साथ बैठा हुआ था। उसके बाद ग्रामीणों ने उसे दोबारा नहीं देखा। देर रात 11 बजे के बाद उसकी लाश गांव से बाहर रोड किनारे मिली। जिससे गांव में दहशत है।

क्या कह रही हैं मामले में पुलिस
थाना प्रभारी रोहित मालेकर ने कहा कि यह संदेहात्मक मौत है। घटनास्थल पहुंचकर जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम भी बुलाई जा रही है। मृत्यु के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के जरिए बात सामने आ रही है कि मृतक युवक गांव के 5 अन्य लोगों के साथ काम करने जाता था। उन 5 युवकों से भी घटना के बारे में बारीकी से पूछताछ की जाएगी।

You cannot copy content of this page