DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

फिट इंडिया अभियान के अन्तर्गत “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज” कार्यक्रम में मोहल्ला क्लास के बच्चों ने सीखा फिट रहने के तरीके

प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे रोज सुबह जल्दी उठकर अपने घरों में भी कर रहे व्यायाम

सूरजपुर । पढ़ई तुंहर दुआर कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित मोहल्ला क्लास झारपारा (पम्पापुर) में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया सप्ताह के प्रारंभ होने के द्वितीय संस्करण के अंतर्गत शुरू किये गये “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज” कार्यक्रम के तहत् आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण में बच्चों को देवनगर के कुशल योग प्रशिक्षक श्रीकांत पाण्डेय और विद्यालय के शिक्षक गौतम शर्मा व राजेन्द्र जायसवाल के द्वारा प्रशिक्षित किया गया।

योग प्रशिक्षक श्रीकांत पाण्डेय ने चर्चा के दौरान बताया कि फिट इंडिया अभियान के तहत् बच्चों को तरोताजा और स्वस्थ रहने के लिए सर्वप्रथम यौगिक व्यायाम के 12 अभ्यास कराया गया। जिसमें खड़े होकर किये जाने वाले आसन में बच्चों को लंबाई बढ़ाने के लिए ताड़ासन और वृक्षासन, बैठकर किए जाने वाले आसन में दंडासन, तितली आसन, वज्रासन, पेट के बल पर लेटकर किए जाने वाले आसन में मकरासन, भुजंगासन और शलभासन, पीठ के बल पर लेटकर किए जाने वाले आसन में सेतुबंध आसन, अर्ध हलासन, सर्वांगासन, बच्चों में याददाश्त बढ़ाने हेतु बच्चों तो शीर्षासन का भी अभ्यास कराया गया। यौगिक क्रियाओं में सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण सूर्य नमस्कार है, जो आसन, प्राणायाम और मुद्राओं का लाभ एक साथ प्रदान करता है । इसमें 12 अवस्थाएं होती हैं, जो प्रातः काल उगते हुए सूर्य के समक्ष की जाती हैं। सूर्य नमस्कार शरीर के संपूर्ण ग्रंथ में तंत्रिकाओं एवं मांसपेशियों को ऊर्जावान बनाता है तथा इसका नियमित अभ्यास पूरे शरीर में शुद्ध रक्त का संतुलित संचार और सभी प्रणालियों में पूर्ण समन्वय प्रदान करता है। यह साधक को संपूर्ण मानसिक और शारीरिक शिक्षा प्रदान करता है। इसलिए यह अभ्यास बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है। इसके साथ ही अनुलोम विलोम, कपाल भारती, शीतली प्राणायाम, भ्रमरी प्राणायाम और ध्यान के बारे में बतलाया गया।

शिक्षक गौतम शर्मा ने फिट इंडिया अभियान के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने, शारीरिक गतिविधियों और अपने जीवन में खेल को शामिल करने के उद्देश्य से उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 29 अगस्त 2019 से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘फिट इंडिया अभियान’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि “फिटनेस का डोज-आधा घंटा रोज” हर व्यक्ति को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए या कुछ फिटनेस एक्टिविटी करनी चाहिए, चाहे वो टेनिस हो, बैडमिंटन हो या कबड्डी, इसे रोज आधे घंटे तक करना चाहिए। इस प्रशिक्षण से बच्चों में एक नई ऊर्जा की संचार हुआ है। मोहल्ला क्लास के बच्चों ने इस कार्यक्रम के माध्यम से कुशल प्रशिक्षकों से फिट रहने के बहुत से व्यायाम सीखे हैं | बच्चे अपने – अपने घरों में भी प्रतिदिन सुबह उठकर नियमित व्यायाम कर रहे हैं।

You cannot copy content of this page