ब्रेकिंग न्यूज़-जगतरा के पास पलट गई बालोद नगर सेना की फायर ब्रिगेड, दो घायल, देखें तस्वीरें, कैसे हुई घटना?



बालोद (तस्वीरें गुरुर के ऋषभ पांडेय के सौजन्य से)। बालोद से धमतरी मार्ग पर जगतरा (जमरूवा) के पास आज दोपहर 2 से 3 बजे के बीच फायर ब्रिगेड गाड़ी पलट गई। जो पहले नगरपालिका से संचालित थी। पिछले महीने ही इस गाड़ी को नगर सैनिक को हैंड ओवर किया गया था। नगर सेना कार्यालय से उक्त गाड़ी गुंडरदेही में आगजनी की सूचना मिलने पर बुझाने के लिए रवाना हुई थी।

इसी बीच जब जगतरा में गांव पहुंचने के पहले मोड़ के पास ही पलट गई। घटना में वाहन चालक और सामने बैठे कर्मचारी को चोट आई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कुछ घंटों बाद बालोद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक डोर फसाकर जेसीबी के जरिए पलटे हुए फायर ब्रिगेड गाड़ी को काफी मशक्कत बाद सीधा किया गया। पहली बार फायर ब्रिगेड घटना पलटने की घटना बालोद जिले में सामने आई। गनीमत किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है।

भारी भरकम फायर ब्रिगेड गाड़ी सड़क के किनारे पलटी थी इससे कुछ देर के लिए मार्ग में अफरा-तफरी मची रही। हालांकि यातायात व्यवस्था इससे बाधित नहीं हुई ।बताया जाता है कि मोड़ के पहले ही वाहन का बैलेंस बिगड़ गया और देखते देखते वह एक घर के सामने पलट गई।


कार व बाइक में टक्कर, बाइक चालक गंभीर
इधर उसी मार्ग पर ग्राम पाकुरभाट के पास एक और घटना हुई है। जिसमें i10 कार व बाइक में टक्कर हुई। जिसमें बाइक सवार को ज्यादा चोट आई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से रेफर किया जा रहा है। हालांकि पुलिस के मुताबिक अब तक किसी ने घटना की रिपोर्ट नहीं लिखवाई है।

You cannot copy content of this page