DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

छत्तीसगढ़ राज्यपाल ने इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर का किया शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्यपाल रामेन डेका खैरागढ़ प्रवास के दौरान इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में 10 दिवसीय ग्रीष्म कालीन कलात्मक शिविर का शुभारंभ किया गया और साथ ही लोकसंगीत विभाग में लगे प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. लवली शर्मा विशिष्ट अतिथि डॉ. उज्जवला सिंह , कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, और विद्यार्थी उपस्थित रहे , लोकसंगीत विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपशिखा पटेल के सानिध्य में लोकसंगीत विभाग में लगे प्रदर्शनी की जानकारी शोधार्थी वेदांत सिंह द्वारा पारंपरिक पोशाक, भुनेश्वर साहू द्वारा पारंपरिक आभूषण, चंद्रप्रकाश साहू द्वारा धान कला और समीरचंद्र द्वारा लोकवाद्यों की जानकारी राज्यपाल को दिया गया।

You cannot copy content of this page