DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

20 साल बाद? दल्ली के इस वार्ड में सांस्कृतिक आयोजन ने बांधा समां

दल्लीराजहरा – नगर के वार्ड क्रमांक-26 में मां शीतला मंदिर समिति द्वारा मंडाई-मेला का आयोजन हुआ. जहां 20 साल बाद मेले की रात में सांस्कृतिक आयोजन हुआ. जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे. पहले सांस्कृतिक आयोजन बंद था. 20 साल बाद आयोजन से लोग उत्साहित थे. रात में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधने का काम किया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने आयोजन व आयोजक की सराहना की.

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद टी ज्योति ने की. विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर,युवराज साहू, वार्ड 25 पार्षद राजेश काम्बले,वार्ड 8 पार्षद स्वप्निल तिवारी मौजूद थे।ग्राम भैसबोड़ के मया के छांव सांस्कृतिक कलाकारों ने मोहक प्रस्तुति दी।

You cannot copy content of this page