DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब पहुंची थी नगर निगम की टीम….युवक ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, पौनी पसारी के जगह वार्डवासी कर रहे सामुदायिक भवन बनाने की मांग

दादू सिन्हा, धमतरी– धमतरी निगम की टीम के सामने युवक ने अपने शरीर के ऊपर मिट्टी तेल डाल विरोध जताया. बता दे कि  नगर निगम की टीम पौनी पसारी योजना के तहत अतिक्रमण पर कार्यवाही करने पहुंची थी.  इसी दौरान आज दोपहर टीम सोरिद वार्ड पहुची थी. मिली जानकारी के अनुसार जिस जगह पर पौनी पसारी बनना वहां  से टीम द्वारा मलबा हटाया जा रहा था, इस दौरान एक मकान के कुछ हिस्से को भी तोड़ दिया गया.

इस दौरान एक युवक जेसीबी के सामने आकर विरोध जताया और अपने शरीर मे मिट्टी तेल डाल लिया और आत्मदाह करने की कोशिश की.  वही विरोध में  मोहल्ले के कुछ महिलाएं और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताएं के द्वारा  प्रदर्शन भी किया और कहा कि इस जगह पर  पौनी पसारी नही सिर्फ सामुदायिक भवन बनना चाहिए. जिसका उपयोग मोहल्ले में अनेक प्रकार के कार्यक्रमों में काम आ सके.  दूसरी ओर मोहल्ले वासी लोगो का विरोध बढ़ता देख टीम को वापस लौटना पड़ गया.

इस सम्बंध में नगर निगम ईई  पदमवार ने कहा कि निगम की टीम अतिक्रमण हटाने गई थीं. इस दौरान मोहल्ले  के लोगो ने विरोध किया है. वार्डवासी को लेकर उनका कहना है कि वार्ड के लोग नियमानुसार कलेक्ट्रेट औऱ निगम में आवेदन देकर अपनी बात रख सकते है।

You cannot copy content of this page