DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बड़ी खबर- तेज रफ्तार का नतीजा, बाइक टकराई डिवाइडर से, एक बुजुर्ग की मौत तो दूसरी महिला भी गंभीर डुंडेरा के पास हादसा,देखिए तस्वीर और खबर

अर्जुन्दा/जगन्नाथपुर। जगन्नाथपुर से अर्जुन्दा मार्ग पर ग्राम डुंडेरा के पास सोमवार को शाम 4 बजे एक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई तो वहीं उक्त महिला की बेटी भी गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना तेज रफ्तार के कारण हुई। बताया जाता है कि ग्राम चिरचार का रहने वाला भुनेश्वर परिवार की ही महिला प्रमिला बाई साहू व उनकी मां मृतक सावित्री बाई साहू को बाइक पर बैठाकर बालोद से अर्जुंदा की ओर जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई और एक डिवाइडर से टकरा गए।

घायल प्रमिला

सिर पर गंभीर चोट आई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद अर्जुंदा से संजीवनी 108 की टीम में संजीवनी एक्सप्रेस के जिला अधिकारी अविनाश पांडे के निर्देश पर नीलेश शर्मा और लोकेश्वरी साहू पहुंची और प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को पहले नजदीक के अर्जुन्दा अस्पताल ले गए। जहां से फिर दोनों को राजनांदगांव रेफर किया गया। पर रास्ते में बुजुर्ग महिला सावित्री बाई साहू निवासी चिरचार की मौत हो गई। तो वहीं एक महिला मृतक की बेटी प्रमिला निवासी खुरसुनी का इलाज राजनांदगांव में चल रहा है। इधर घटना अर्जुंदा थाना क्षेत्र होने के कारण जब हमने अर्जुन्दा पुलिस से जानकारी लेनी चाही तो बताया गया है कि अब तक किसी ने थाने में रिपोर्ट नहीं लिखवाई है। डुंडेरा के सरपंच छबिलाल कोर्राम ने कहा कि जब से घुमका जगन्नाथपुर अर्जुन्दा मार्ग का चौड़ीकरण हुआ है, वाहनों की रफ्तार ही बढ़ गई है आए दिन हादसे होते रहते हैं जो दुखद बात है। लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक होना जरूरी है। इधर पुलिस का कहना है राजनांदगांव अस्पताल से डायरी आने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। खुरसुनी के सरपंच पति तामेश्वर बारले ने बताया कि घायल महिला प्रमिला बाई साहू उनके गांव की है। राजनांदगांव से पता किया तो उनकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है।

You cannot copy content of this page