DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

देखिए लापरवाही का नतीजा: नेवारीखुर्द के पास हुआ हादसा, नायब तहसीलदार कार सहित दलदल भरे पानी में डूबी

जान बची, बड़ा हादसा टला, कई घंटे फंसी रही उल्टे कार के भीतर

बालोद । बालोद से दुर्ग मुख्य मार्ग पर पड़कीभाट रेलवे ब्रिज के आगे नेवारीखुर्द के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क से कूद कर पास के ही दलदल भरे पानी में जाकर पलट गई। इस बीच कार में सवार नायब तहसीलदार खुशबू नेताम घायल हो गई। गनीमत एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद बालोद पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद कार में फंसी नायब तहसीलदार खुशबू को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार उक्त नायाब तहसीलदार बस्तर में पदस्थ है। जो अपने घर अरौद की ओर जा रही थी। ओवरटेक के कारण कार बेकाबू होने की बात सामने आ रही है। जिसके कारण यह हादसा हुआ। कार के चारों पहिए ऊपर उठे हुए थे। नायब तहसीलदार कार के अंदर कई घंटे फंसी रही।

You cannot copy content of this page