DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

यह क्या हो रहा था!मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन तिहार में लगे शिकायत पेटी में नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, डेंगरापार पंचायत में दिखी लापरवाही और चूक की तस्वीर

बालोद। छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा की सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 8 से 11 अप्रैल तक लोगों से आवेदन लेने का काम किया गया। अब इनका एक महीने के भीतर निराकरण होना है। इसके लिए हर पंचायत में शिविर आयोजित किए गए हैं। जहां समाधान और शिकायत पेटी भी रखी गई है। ताकि अगर किसी को कोई भी मामले में अलग से शिकायत करनी है तो उक्त पेटी में अपना लिखित शिकायत डाल सकते हैं। इस क्रम में जब जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 व जल एवं स्वच्छता विभाग की सभापति दमयंती हरदेल शुक्रवार को अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत डेंगरापार में शिविर का जायजा लेने पहुंची तो वहां उन्हें समाधान पेटी में वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जगह तत्कालीन भाजपा सरकार 2018 के समय के मुख्यमंत्री रमन सिंह की तस्वीर नजर आई। जो एक बड़ी चूक को दर्शा रहा था । इस संबंध में जब मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों से पूछा गया तो कहने लगे कि समाधान पेटी पुरानी है जब तत्कालीन भाजपा सरकार के समय ग्राम सुराज अभियान चला था तब से वह पोस्टर उसमें चिपका हुआ है। इस पर जनपद सदस्य ने कहा कि तो उसे हटाकर नया पोस्टर चिपकाना था। वर्तमान में डॉक्टर रमन सिंह हमारे छत्तीसगढ़ के विधानसभा के अध्यक्ष हैं, वह भी सम्माननीय है। पर सुशासन तिहार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है और उस पर पेटी में 2018 के सुराज अभियान का पोस्टर चिपका होना एक गंभीर चूक और लापरवाही को दिखाता है। यह चूक साबित करता है कि सुशासन तिहार के इस आयोजन को लेकर अधिकारी कर्मचारी कितनी जिम्मेदारी और गंभीरता दिखा रहे हैं। वहीं हैरानी वाली बात यह थी कि मौके पर मौजूद शिविर की प्रभारी तारिणी चंद्राकर भी इस चूक को नजरअंदाज करती नजर आई और कहने लगी लोग इसमें आवेदन तो डाल ही नहीं रहे हैं। सब सीधे काउंटर पर ही आवेदन दे रहे हैं।

You cannot copy content of this page