DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जैन समाज के शोभायात्रा में शामिल हुई जनपद सदस्य मंजू संजय बैस

बालोद। महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के शोभायात्रा में शामिल होकर जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने महावीर जयंती की बधाई दी। समाज के द्वारा शोभा यात्रा पूरे गली भ्रमण कर भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को जन जन तक पहुंचाया गया। बस स्टैंड चौक पर पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस अपने साथियों के साथ पूरे समाज के लोगों को शरबत और आइसक्रीम का वितरण कर समाज के लोगों को महावीर जयंती की बधाई संप्रेषित किए। जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि हमें महावीर स्वामी के संदेशों को आत्मसात कर सत्य के रास्ते को चुनना पड़ेगा। जैन समाज सदैव जनसेवा में आगे रहता है और जन सेवा ही प्रभु सेवा है। पूर्व जनपद सदस्य संजय बैस ने कहा कि जैन शब्द की उत्पत्ति जिन शब्द से मानी जाती है। जिसका अर्थ होता है जितने वाला। जैन धर्म के 24वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जीवन ही उनका संदेश है। हमे और पूरे समाज को महावीर स्वामी जी बताए मार्ग को अनुकरण कर हम सभ्य समाज की परिकल्पना कर सकते है। इस अवसर पर डाक्टर भूपेंद्र मिश्रा, पुष्पजीत बैस, डाक्टर नसीम खान, विनोद सोनी, वीरेंद्र सिन्हा, संतोष जैन, देवराज जैन, नितिन जैन, मनीष जैन, दिनेश जैन, किशोर बाफना, मोती कुचेरिया, आशीष जैन, राहुल जैन, नैतिक जैन, मुकेश जैन सहित पूरे जैन समाज के गणमान्य जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page