DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में डी मैक ने लहराया परचम: 14 महिलाओं ने लगातार 45 मिनट तक जुम्बा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया नाम

डांस, म्यूजिक, योगा, मेडिटेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग,जुम्बा का प्रशिक्षण लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना चुके पहचान

20 वर्ष पहले 1 सदस्य से शुरू हुई संस्था में 1000 सदस्य जुड़ चुके

बालोद/दल्लीराजहरा । दल्ली मॉडर्न आर्ट क्लब व डी मैक लौहनगरी का एक ऐसी संस्था है,जिसकी शुरुआत लगभग 19 वर्षों पूर्व हुआ था। जिसमें 1-2 बच्चों से यह क्लास प्रारंभ किया गया और अब तक इस संस्था से 1000 सदस्य जुड़ चुके है। इस संस्था के बहुत से बच्चों ने राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय,टेलीविजन रियलिटी शो के मंच पर हिस्सा लेकर नगर को गौरवान्वित किया और इसी क्षेत्र में कार्यरत है। यहाँ जुम्बा का प्रशिक्षण महिलाओं, बच्चों एवं सभी वर्गों में दिया जा रहा है। इसके अलावा यहाँ डांस, म्यूजिक, योगा, मेडिटेशन,आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं महिलाओं ने लगातार 45 मिनट तक जुम्बा कर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज कर विशेष स्थान प्राप्त किया। जिसमें पूर्णिमा दुबे, कांति बघेल, हेम निर्मलकर, मोनिका भट्टाचार्य, वीना साहू, तृप्ति पॉल, निकिता पंजवानी, महक कारडा, वी ईश्वर्या, गायत्री नायडू, खुशबू साहू,सत्यभामा शामिल हैं। इसके अलावा योगा में दीप्ती झा,और बॉक्सिंग में टामिन साहू ने इस रिकॉर्ड को बनाने में सहयोग दिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीएसपी प्रबंधन के मुख्य महा प्रबंधक आरबी गहरवार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पूरोबी वर्मा, निर्मला स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर जोसिया मेरी, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष विरेन्द्र भारद्वाज एवं दल्लीराजहरा पत्रकार संघ अध्यक्ष शेखर गुप्ता उपस्थित थे। अतिथियों के कर कमलों से सभी प्रतिभागियों को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के प्रमाणपत्र से सम्मानित कर सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम का आयोजन विजय बोरकर, मिलन मरई, ओमकार साहू,मंच संचालन अनुराधा सिंग के द्वारा किया गया। अतिथियों के स्वागत द्रोपदी साहू, श्रिष्टि कुकरेजा,वासु ठाकुर, गीता भारद्वाज, बबीता झा, अनु मेश्राम, मंजू साहू, श्रेया नायडू, द्वारा किया गया। इस दौरान पत्रकार निलेश श्रीवास्तव एवं भोज राम साहू भी उपस्थित थे। डी मैक व दल्ली मॉडर्न आर्टक्लब के संस्थापक विजय बोरकर ने बताया संस्था का एक ही उद्देश्य है कि दल्ली राजहरा में एजुकेशन,खेल मेडिकल,डिफेंस,सुचारू रूप से चालू रखना है। दल्लीराजहरा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय में अपना लोहा मनवा चुका है। कला के क्षेत्र में इस नगर का स्थान सर्वोच्च है। इन सभी कला विधाओं को आगे के पीढ़ी तक पहुचाने हेतु नगर वासियों के प्रेम और आशीर्वाद बना रहे, ऐसी कामना करता हूं।

You cannot copy content of this page