DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्गा अष्टमी और रामनवमी में शामिल हुए विधायक कुंवर निषाद

बालोद/अर्जुन्दा। गुंडरदेही विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह निषाद साथ में धर्मपत्नी श्रीमती दंतेश्वरी निषाद दुर्गाष्टमी के मंगलमयी अवसर पर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवगहन,रौना,सलौनी, खैरबना एवं गृह नगर अर्जुंदा में मां शीतला माता रानी की आराधना और पूजन एवं ज्योत- जंवारा का दर्शन कर समस्त प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की खुशी और उन्नति के लिए प्रार्थना की। कहा कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और प्रगति की बहार लाए। इसी तरह विधायक कुंवर सिंह निषाद गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम भरदाखुर्द (क) में निषाद समाज एवं समस्त ग्राम वासियों द्वारा श्रीराम जानकी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर भक्तजनों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। इस दौरान विधायक ने कहा कि रामराज्य वह आदर्श है, जहाँ हर व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा और न्याय मिले श्री राम के यह आदर्श हमें सदा जनसेवा और सुशासन की प्रेरणा देता हैं।प्रभु श्री राम की कृपा हम सभी पर सदा बनी रहे, ऐसी मेरा कामना है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण निषाद समाज के पदाधिकारी सामाजिकजन सहित ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page