DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कसहीकला में शत चंडी महायज्ञ और भागवत कथा का हुआ आयोजन

बालोद। कसही कला में नवरात्र के पावन अवसरपर अखंड ज्वाला ज्योति मानव सेवा समिति व समस्त ग्रामवासी कसहीकला के भक्तो के सहयोग से श्री दिव्य शत चंडी महायज्ञ दुर्गा मंदिर प्रांगण पर आयोजित किया गया। गांव के विकास, उद्धार, कल्याण की कामना हेतु यह महायज्ञ की रचना किए थे।जो सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना से भक्तों की आस्था का केंद्र बन रहा। सैकड़ों भक्त जन ने यज्ञ की मंडप का परिक्रमा प्रातः कालीन से रात्रि काल तक भगवान नाम का संकीर्तन किया । इस यज्ञ के आचार्य पंडित सुमित तिवारी पंडित वरुण तिवारी व सात वैदिक विद्वान पंडितों के सान्निध्य प्राप्त हुआ। यज्ञ की पूर्णाहुति रविवार नवमी तिथि को किया गया। उक्त जानकारी समिति प्रधान अशोक साहू के द्वारा दिया गया।

You cannot copy content of this page