DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सहायक शिक्षक फेडरेशन की महापंचायत आज झलमला में, देखिये सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ किस तरह की बन रही रणनीति

बालोद – सहायक शिक्षक फेडरेशन की महापंचायत आज झलमला में हैलीपेड स्थल पर हो रही है जिसमें बालोद जिले के शिक्षक इकट्ठा हो रहे हैं. जिला अध्यक्ष देवेन्द्र हरमुख ने बताया सरकार के सामने बार-बार अनुरोध करने के बाद भी अपनी मांगों का निराकरण ना होते देख एक बार फिर सहायक शिक्षक फेडरेशन का गुस्सा फूट पड़ा है. 28 अक्टूबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन रायपुर में किया गया था। उसके बाद शासन और सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल के मध्य कई दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन अभी तक हमारी मांगों के निराकरण के संबंध में कोई ठोस पहल नहीं की गई है ।
इसी सिलसिले में आज सहायक शिक्षक फेडरेशन की महापंचायत बालोद में होनी है. जिसमें सहायक शिक्षक फेडरेशन की सभी समस्याओं, डीईओ द्वारा मुहल्ला क्लास न लेने वाले शिक्षकों को नोटिस देने,वेतन विसंगति, क्रमोन्नति, वरिष्ठता सूची, समयमान वेतनमान आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस महापंचायत में बालोद जिले के सभी ब्लॉकों के शिक्षक साथी एकजुट होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के संबंध में मुखरता से सरकार के समक्ष अपनी बात रखेंगे व आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
इस महापंचायत में सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांत अध्यक्ष मनीष मिश्रा, राजनांदगांव जिलाध्यक्ष शंकर साहू व बालोद जिले के जिला अध्यक्ष देवेंद्र हरमुख व सभी ब्लॉकों के पदाधिकारी गण व शिक्षक साथी मौजूद रहेंगे और अपनी बात रखेंगे.

You cannot copy content of this page