DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरस्वती शिशु मंदिर बालोद में मनाया जाएगा हिंदू नववर्ष 30 मार्च को

बालोद। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालोद में 30 मार्च रविवार को हिंदू नववर्ष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम कुंभकार मौजूद रहेंगे। 30 मार्च रविवार को सुबह 7 से 8 बजे तक यह आयोजन होगा। नगर कार्यवाह बालोद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ छगन यादव ने बताया कि हिंदू नववर्ष 30 मार्च का काफी महत्व है। इस दिन सृष्टि की रचना का प्रारंभ दिवस, भगवान विष्णु का प्रथम अवतार, विक्रम संवत का शुभारंभ दिवस, महर्षि गौतम जन्म जयंती, भगवान राम जी का राज्याभिषेक, आर्य समाज स्थापना दिवस, वरुणावतार झूलेलाल का जन्म जयंती, विक्रमादित्य जी का राज्याभिषेक, संघ संस्थापक डॉ हेडगेवार का जन्मदिन आदि एक साथ पड़ता है। इस कार्यक्रम के तहत लोगों को रंगोली बनाने, घर-घर दीपक जलाने, घर पर भगवा पताका लहराने और एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करने की अपील भी की गई है।

You cannot copy content of this page