DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कुसुमकसा क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य मंजू बैस ने पानी छोड़ने की मांग की, विभाग ने दिया ध्यान

बालोद। भीषण गर्मी के चलते क्षेत्र के नदी नाले सूख गए है। लोगों को निस्तारी के साथ मवेशियों को पानी के लिए बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इन समस्या को देखते हुए जनपद सदस्य मंजू संजय बैस ने जल संसाधन के अधिकारियों से भोयरटोला और रजही बांध से पानी छोड़ने की मांग किए। जिससे लोगों को निस्तारी की समस्या का समाधान हो। दोनों बांध से पानी छोड़ने से खम्हारटोला, पथराटोला, अरमुरकसा, कुसुमकसा, धुर्वाटोला, भरीटोला, चिपरा के ग्रामवासियों को लाभ मिलेगा। साथ ही मवेशियों के लिए भी हितकर होगा। अधिकारियों के द्वारा मांग को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पानी छोड़ने की बात कही। पानी छोड़ने से ग्रामीणजन जनपद सदस्य मंजू संजय बैस का धन्यवाद दिए । जनपद सदस्य मंजू बैस ने कहा कि क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए आप सभी के सहयोग से समाधान के लिए तत्पर रहूंगी। पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहा है। मैं किसान भाइयों से आग्रह करती हूं कि गर्मी में धान का फसल ना ले। इस फसल में पानी की आवश्यकता अधिक होती है। इसके जगह दलहन तिलहन का फसल लें। पानी हमारी जरूरतों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसे बचाने के लिए हम सभी को संकल्प लेना होगा। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कुसुमकसा के प्रतिनिधि संतोष जैन, दीपक यादव राजू सिन्हा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page