DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दो ट्रकों की भिड़ंत के बीच आया किसान, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

संतोष साहू, बालोद/ गुण्डरदेही। गुंडरदेही ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली गांव डगनिया में दुर्ग बालोद रोड़ पर दो ट्रक वाहनों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक किसान अंजू राम हादसे का शिकार हो गया। दरअसल उक्त दोनों ट्रक भिड़ते हुए एक घर के घुस गए। इस दौरान घर के पास मौजूद उक्त किसान जख्मी हो गया। उसे काफी अंदरूनी और गंभीर चोट आई थी। जिससे उसकी हालात गंभीर हो गई। 108 को आने मे देरी के कारण उसे निजी वाहन से गुंडरदेही हॉस्पिटल ले जाया गया। पर किसान की जान नहीं बच पाई। डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया।

You cannot copy content of this page