DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

17 साल की मेहनत का फल – दीपा साहू बनी भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष

बालोद/जगन्नाथपुर – ग्राम करहीभदर की रहने वाली भाजपा नेत्री दीपा साहू को भाजपा महिला मोर्चा बालोद का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र की महिला मोर्चा में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। पूर्व में महिला मोर्चा की पदाधिकारी रही कोहंगाटोला की खिलेश्वरी साहू, घुमका की पूर्व जनपद सदस्य रश्मि प्रेम साहू, पूर्व सरपंच हिरौन्दी मुकुंद साहू सहित अन्य महिलाओं व भाजपा के नेताओं ने इस नियुक्ति पर हर्ष जताया है। सभी ने कहा इस नियुक्ति से महिला शक्ति में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। महिलाओं का  नेतृत्व बढ़ेगा। क्योंकि दीपा दयानन्द साहू उन महिलाओं के लिए एक मिशाल हैं, जो खुद को घर की चार दिवारी में कैद समझती हैं। एक कुशल गृहणी के साथ-साथ 17 साल से राजनैतिक करियर पर फोकस कर रही दीपा साहू कईयों महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस नियुक्ति से बालोद ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्र के उनके समर्थक महिलाओं ने भी मिठाई बांटकर खुशियाँ साझा की।

इन पदों पर रह चुकी दीपा

दीपा , पूर्व जनपद सदस्य व वर्तमान सांसद प्रतिनिधि दयानंद साहू की पत्नी हैं. दीपा पहले दुर्ग जिले के समय से महिला मोर्चा की ही जिला मंत्री रही। उसके बाद जनपद सदस्य बनी, सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग भी रही। महिला मोर्चा के जिला प्रभारी भी रही. उसके बाद बालोद जिला गठन से फिर जिला महामंत्री बनी 17 साल से सामाजिक व राजनैतिक पार्टी से मिलें दायित्वों का निर्वहन कर रही सामाजिक क्षेत्र में भी आगे रही प्रदेश कार्यकारणी सदस्य साहू समाज से भी हैं अभी कबीर समाज में भी महिला महिला मोर्चा अध्यक्ष व भारत माता वाहिनी की जिला अध्यक्ष हैं इसके पहले स्वदेशी मंच की जिला अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

You cannot copy content of this page