DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब-गजब – रात 9.30 बजे रास्ते में बाथरूम करने चंद मिनट रुका ढाबा मालिक, वापस आया तो बाइक पार

गुरुर – बालोद जिले के गुरुर थाना क्षेत्र में पुरुर में एक बाइक चोरी का रोचक केस सामने आया है. घटना एक ढाबा के मालिक कमलेश साहू के साथ हुई है. जो कि ग्राम पुरूर में रहता है. वह चंचल ढाबा पुरूर का मालिक है. उनकी बाइक चोरी हो गई. वह भी चंद मिनट के भीतर. पुलिस में उन्होंने रिपोर्ट लिखाई है. उनके अनुसार बड़े भैया अशोक कुमार साहू के मो0सा0 होण्डा सीडी डिलक्स क्र0 सीजी 05 एच 8082 में चलाता था, उक्त मो0सा0 को मै रात करीबन 9.30 बजे नर्मदा कृषि केन्द्र पुरूर के बगल में खड़ी कर बाथरूम के लिए गया था , कुछ समय बाद बाथरूम से वापस आकर देखा तो जहा पर मो0सा0 होण्डा सीडी डिलक्स खड़ी किया था वहां पर नही था , आसपास पता तलाश किया कोई पता नही चला, कोई अज्ञात चोर उक्त मो0सा0 होण्डा सीडी डिलक्स को चोरी कर ले गया।

You cannot copy content of this page