DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में नि: शुल्क पंजीयन हेतु 11 से 31 मार्च 2025 तक शिविर का आयोजन जारी

बालोद।बेरोजगार युवाओं में कौशल को बढ़ावा देने के अवसर प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना प्रारंभ की गई है। प्राचार्य कुसुम साहू शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा ने बताया कि बालोद जिले के युवाओं के लिए योजना अंतर्गत पंजीयन, आवेदन के लिए शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था दल्लीराजहरा में 11 से 31 मार्च 2025 को (अवकाश दिनों को छोड़कर) दोपहर 12:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। अभ्यर्थी इस शिविर में उपस्थित होकर आवेदन हेतु निःशुल्क पंजीयन इस योजना में कंप्यूटर के माध्यम से कर सकते हैं। योजना में दसवीं ,बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी जो नियमित शिक्षा या उच्च शिक्षा में पंजीकृत ना हो, आवेदक हेतु यह अनिवार्य है कि वह किसी नियमित जाब, नियोजन में ना हो ,आवेदक के परिवार में कोई सदस्य शासकीय नौकरी में ना हो, परिवार के किसी सदस्य की वार्षिक आय 8 लाख से अधिक ना हो व आवेदक की उम्र 21 से 24 वर्ष तक हो तो वह इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। इंटर्नशिप के आवेदन के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल https://www.pminternship.mca.gov.inप्रारंभ किया गया है जिसका उपयोग करके आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन प्रक्रिया निःशुल्क है। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है। आवेदन किसी भी लोक सेवा केंद्र अथवा अपने स्वयं के मोबाइल से भी किया जा सकता है ।आवेदन के लिए आधार कार्ड, संबंधित शैक्षिक योग्यता जैसे दसवीं, बारहवीं, आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक की अंक सूची प्रमाण पत्र आधार शिडेड बैंक खाते के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की छाया प्रति, आधार लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य है। इंटर्नशिप कॉर्पोरेट मंत्रालय द्वारा चयनित कंपनियां जिसकी सूची पोर्टल में दी गई है किसी एक कंपनी में करनी होगी। यह केवल एक वर्ष के लिए ही होगी। इस योजना में आवेदन के उपरांत युवाओं को चयनित होने पर भारत सरकार के कॉर्पोरेट उपक्रम में एक साल की अप्रेंटिसशिप में रुपए 5000 प्रति माह मानदेय व संबंधित को एक वर्ष में रुपए 6000 एक मुश्त अन्य खर्च हेतु प्रदान किया जाएगा। यह अप्रेंटिसशिप नियमित नियुक्ति नहीं है। यह अप्रेंटिसशिप अनुभव प्राप्त करने के लिए है यह केंद्र सरकार को निःशुल्क योजना है जिसका उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना है प्रधानमंत्री इंटर्नशिप पोर्टलhttps://www.pminternship.mca.gov.in में रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि दिनांक 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है।

You cannot copy content of this page