DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

BREAKING- पुलिस में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख रुपए की ठगी, अर्जुन्दा पुलिस ने दर्ज किया केस, पढ़िये पूरा मामला कैसे बेरोजगार युवक हुआ शिकार?

बालोद – थाना अर्जुन्दा एक बेरोजगार युवक से पुलिस भर्ती में नौकरी के नाम पर ढाई लाख रुपए की धोखाधड़ी का किस्सा सामने आया है पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420 का केस भी दर्ज कर लिया है ठगी ग्राम माहूद(अ) थाना अर्जुन्दा के रहने वाले गजानंद साहू पिता धन्नूराम साहू उम्र 27 वर्ष के साथ हुई है वैसे तो मामला सन 2018 का है जिस समय प्रथम वाहिनी सशस्त्र बल में जी.डी./एम.टी. ड्रायवर/ ट्रेडमेन हेतु भर्ती निकला था। जिसमे भर्ती करवा दुंगा कहकर तामेश्वर पटेल ग्राम बनियाटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव द्वारा प्रार्थी से पुलिस मे भर्ती कराने के नाम पर 2,50,000/- रूपये लिया है।

युवक का कहना है उक्त भर्ती परीक्षा में उनका सलेक्शन नही हुआ तथा तामेश्वर पटेल द्वारा भर्ती के नाम पर लिये 2,50,000/- रूपये को वापस नही किया है। अपने मोबाईल नंबर को बंद कर युवक से बातचीत करना बंद कर दिया है।युवक ने कहा पद मे भर्ती होने हेतु मैं भी आवेदन दिया था। हमारे जान पहचान के तामेश्वर पटेल पिता शिवलाल पटेल ग्राम बनियाटोला थाना छुरिया जिला राजनांदगांव द्वारा भर्ती करवाउंगा कहकर मेरे से सन 2018 जुलाई माह में मेरे घर आकर मेरे से 2,50,000/- रूपये लिया था। नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेने के बाद मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। उक्त भर्ती परीक्षा में भी मेरा सलेक्शन नही हुआ। 2,50,000/- रूपये को लौटा दुंगा कहकर दिनांक 13/06/2020 को इकरारनामा लिखकर दिया था। किन्तु अब तक पैसा नही लौटा रहा है तथा अपना मोबाईल भी बंद कर दिया है।

You cannot copy content of this page