बालोद। बालोद गायत्री शक्तिपीठ में बालोद ब्लाक स्तरीय बैठक सम्पन्न हुई । जिसमें जिला उप समन्वयक दशरथ कलिहारी ने बताया कि बालोद शहर में 108 कुंडीय यज्ञ की स्वीकृति हो चुकी है । लिखित आना शेष है। श्री कलिहारी ने बताया कि पहली बार बालोद में 108 कुण्डीय विशाल यज्ञ होने जा रहा ।जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन धन से सहयोग कर सफल बनाना है। उसके लिए गांव गांव में दीप यज्ञ और घर घर देव स्थापना किया जाना है। शहर और गांव में यह प्रकिया करना है। सभी परिजन नागरिकों सरपंच ,गांव के प्रमुख
व्यक्तियों से संपर्क करेंगे। कमल साव ने दीप यज्ञ में संस्कार और देव स्थापना हर घरों में करना आवश्यक बताया। आर पी यादव ने ब्लाक से आए हुए परिजनों से कहा कि इस बड़े महायज्ञ में 3 दिनों तक कुल 324 यज्ञ हेतु यजमान की आवश्यकता होगी। जिन्हें अभी से निश्चित करना,भोजन व्यवस्था यज्ञ स्थल निर्माण मंच और साफ सफाई की जिम्मेदारी कितने लोग साथ देगे, सूची देने कहा। सतत नागरिकों से संपर्क बनाए रखने कहा ।ब्लाक के प्रज्ञा मंडल ने भी अपने विचार रखे। मुकेश साहू युवा प्रकोष्ठ ने कहा कि युवा प्रशिक्षण और महिला मंडल प्रशिक्षण के लिए सदस्यों का सूची देने कहा। राजेंद्र सिन्हा ने भी अपने विचार रखे।नवरात्रि के बाद जिला स्तरीय बैठक होगी। जिसमें वृहद रूप से कार्यक्रम होगा, जिसके लिए स्थल चयन आदि होगा। अंत में होली मिलन में सभी महिला पुरुष परिजन आपस में रंग गुलाल लगाए होली गीत शांति, ख़ेमीन साहू,त्रिलोक साहू ने होली गीत गाया।
होली मिलन समारोह में संकल्प: गायत्री मंदिर बालोद दीप यज्ञ और देव स्थापना हर घरों में हो,108 कुंडीय यज्ञ की तैयारी शुरू
