DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा सरकार ने आम नागरिकों के साथ किया छल, ट्रिपल इंजन की सरकार हुई फ़ेल , अब तक एक भी प्रधानमंत्री आवास की नई स्वीकृति नहीं, पुराने 63 डीपीआर भी केंद्र और राज्य सरकार ने किए निरस्त

भू स्वामी के सहमति में प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिलना भाजपा सरकार की दोहरी नीति को दर्शाता है: गोपी साहू कांग्रेस शहर अध्यक्ष डौंडीलोहारा

बालोद। भू स्वामी के सहमति में किसी भी गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ नहीं मिल रहा। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति योजना पूरी तरह से फेल हो गई है। अब तक नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत विगत डेढ़ वर्षो से एक भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत नहीं हुआ। नगर पंचायत डौंडीलोहारा में पूर्व में स्वीकृत 65 डीपीआर भी निरस्त कर दिया गया है। भाजपा सरकार में आम जनता पूरी तरह से छले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास के लिए नगरवासी को दर-दर भटकने को मजबूर कर दिया गया है। योजना का कोई लाभ नहीं मिल रहा। उक्त आरोप लगाते हुए गोपी साहू अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा ने कहा वर्तमान समय में केंद्र और राज्य एवं नगरीय निकाय में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद आम नागरिक जिनको प्रधानमंत्री आवास की आवश्यकता है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भाजपा सरकार में नहीं मिल पा रही है। क्योंकि पहले घर के भूस्वामी मुखिया के सहमति के आधार पर उनके परिवार के सदस्यों का प्रधानमंत्री आवास बन जाता था। जो की अब भाजपा सरकार में नहीं बन पा रहा है। गरीब परिवार के साथ भाजपा सरकार विश्वास घात कर रही है । ट्रिपल इंजन की सरकार होने के बावजूद यदि नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास का सही तरीके से लाभ नहीं मिल पाना भारतीय जनता पार्टी के विफलता को दर्शाता है। राज्य और केंद्र सरकार से हम मांग करते हैं कि जनहित को ध्यान में रखते हुए भू स्वामी के सहमति के आधार पर आम नागरिकों का प्रधानमंत्री आवास के लिए सभी नगरीय क्षेत्रों को अनुमति प्रदान करें। ताकि बचे हुए परिवारों को प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिलाई जा सके। इस मुद्दे को लेकर गोपाल प्रजापति अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी डौंडीलोहारा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेश्वरी साहू, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद राकेश सांखला वार्ड क्रमांक 7, जुगरु राम बघेल पार्षद वार्ड क्रमांक 10, राजेंद्र निषाद पार्षद वार्ड क्रमांक 14, किशोर दीवान पार्षद वार्ड क्रमांक 15, पूर्व पार्षद झुमुक लाल कोसमा, अनीता साहू, अशोक चनाप और युवा नेता त्रिलोक चंद सोनी, मोहित निषाद, वीरेंद्र पाल एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों ने भी भाजपा सरकार से मांग की है।

You cannot copy content of this page