ब्रेकिंग न्यूज़- दो बाइक में टक्कर, एक की मौत, तीन घायल, गुरूर में हुआ यहां पर हादसा



ऋषभ पांडे,गुरूर। गुरूर थाना क्षेत्र के ग्राम ताररी में खैरवाही जाने की मोड़ के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन घायल है। दो बाइक में टक्कर हुई है। रफ्तार इतनी तेज थी कि एक युवक टेंगना बरपारा निवासी सनत साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सिर पर गंभीर चोट आई थी। तो वहीं इसी गांव के एक युवक और दूसरे बाइक में बैठे हुए धोबनपुरी के दो युवक घायल हैं। तीन घायलों को गुरूर अस्पताल के बाद धमतरी रेफर किया गया है।

घटना दोपहर 12:45 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गुरुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की वजह तेज रफ्तार बताई जा रही है। दोनों ही बाइक सवार अपने अपने गांव से गुरूर की ओर जा रहे थे। इस बीच खैरवाही मोड़ के पास आपस में टकरा गए। मृतक की उम्र 25 साल है। वहीं अन्य घायलों में एक टेंगना बरपारा से ही 22 वर्षीय जनक लाल साहू है तो दूसरा धोबनपुरी का रहने वाला दिनेश्वर भी घायल हुआ है।

You cannot copy content of this page