ठेठवार यादव समाज मंडल सोरली के अध्यक्ष निर्वाचित हुए सिधेश्वर यदु

बालोद। ठेठवार यादव समाज बालोद राज का पुनर्गठन किया गया। ठेठवार यादव समाज बालोद राज के अंतर्गत सोरली मंडल की बैठक दिनांक 10 /03/2025 को ग्राम सोरली में किया गया।`जिसमें सोरली मंडल क्षेत्र के लिए मंडल अध्यक्ष के लिए सर्वसम्मति से सिद्धेश्वर कुमार यदु का चुनाव किया गया। साथ ही ग्राम सोरली हेतु ग्राम प्रमुख के लिए साहिल कुमार यादव को चुना गया। बैठक में बालोद राज के महासचिव पवन यादव,कोषाध्यक्ष चेतन यादव अंकेक्षक राजेश यादव सलाहकार कृष्णा कुमार यादव मीडिया प्रभारी बल्देव यादव विधि सलाहकार विजय यदु महेश यादव नंदकुमार यदु उपेन्द्र यदु राजेश यदु विकाश यादव विजय यादव अखिलेश्वर यदु एवं सोरली मंडल क्षेत्र के समस्त ठेठवार यादव सामाजिक बंधु उपस्थित थे। सभी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी और समाज के लिए बेहतर करने आशीष दी।