आज मंत्री ताम्रध्वज साहू तो कल मंत्री शिव डहरिया आ रहे हैं बालोद जिले के दौरे पर, होगा यह कार्यक्रम, देखिए विस्तृत खबर



बालोद/ गुंडरदेही।छत्तीसगढ़ शासन के दो मंत्रियों का प्रवास लगातार बालोद जिले में 2 दिनों तक है। आज 31 जनवरी को बालोद ब्लॉक के ग्राम नर्रा में गृह व पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू का आगमन हो रहा है। तो वही कल नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया का आगमन गुंडरदेही में होगा। आज ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप की प्रतिमा का अनावरण व गार्डन का लोकार्पण है। वही मंत्री ताम्रध्वज साहू के साथ महिला एवं बाल विकास विभाग अनिला भेड़िया भी मौजूद रहेंगे। जो अध्यक्षता करेंगे। पहले मंत्री अमरजीत भगत का आगमन होना था लेकिन उनका दौरा स्थगित हो गया।

इसके अलावा अन्य विशेष अतिथियों में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद, विधायक संगीता सिन्हा व अन्य मौजूद रहेंगे। सरकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बेनू राम साहू ने बताया कि पिछले साल नक्सली विस्फोट में विधायक भीमा मंडावी के साथ नर्रा का जवान छगन कुलदीप भी शहीद हुए थे। उनकी यादों को सहेजने के लिए फौजी साथियों व कर्मचारी प्रकोष्ठ ने मिलकर उनकी प्रतिमा बनवाई है। इसी का लोकार्पण आज गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू करेंगे।

गुंडरदेही में ये कार्यक्रम


छ ग शासन के श्रम एवं नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया 1 फरवरी सोमवार को समय दोपहर 1बजे नगर पंचायत गुंडरदेही के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे एवं तहसील सतनामी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ मे संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद, अजा विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुवनेश्वर बघेल ,बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा जी एवं गुंडरदेही जनपद अध्यक्ष सुचित्रा साहू प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष भोजराज साहू ने ब्लाक/नगर कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी गण, युवा कांग्रेस, NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस,सेवादल,पिछड़ा वर्ग विभाग/आदिवासी कांग्रेस/अजा एवं समस्त विभाग/प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, समस्त जोन•सेक्टर एवं बूथ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण,सहकारिता, नगरीय निकाय के पार्षद, एल्डरमैन, त्रिस्तरीय पंचायतीराज के निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों से अपील की है कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना महामारी हेतु जारी गाइड लाइन(सोशल डिस्टेंसिंग एवं मास्क) का पालन करते हुए अधिकाधिक संख्या में अनिवार्य रूप से पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनायें।

You cannot copy content of this page