DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ईडी की कार्रवाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध, किया पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी, देखिए वीडियो

बालोद। मंगलवार की शाम को भाजपा सरकार पर कुशासन का आरोप लगाते हुए और ईडी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने कांग्रेस भवन के पास पुतला दहन किया। इस दौरान पुलिस से पुतला बुझाने और जलाने को लेकर झुमा झटकी भी हुई। फिर कांग्रेस भवन से सभी कार्यकर्ता, नेता नारेबाजी करते जय स्तंभ चौक तक पहुंचे और प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस की जिला अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा ईडी द्वारा द्वेष पूर्ण कार्रवाई की जा रही है। हमारे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापा मारना बेवजह परेशान करना था। वहां ऐसा कुछ मिला नहीं है जो किसी तरह की घोटाले को साबित करें । हमारे पूर्व मुख्यमंत्री और हमारे विधायकों के परेशान करने की कोशिश की जार रही है। विधानसभा सत्र में हमारे विधायकों द्वारा जो प्रश्न लगाया जा रहे हैं उसका जवाब भाजपा के मंत्री और सरकार नहीं दे पा रहे हैं और इसी द्वेष से परेशान करने के लिए केंद्र सरकार की ईडी का दुरुपयोग करते हुए राज्य सरकार कांग्रेसियों को परेशान कर रही है। इसी के कारण पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर जो ईदी की टीम जाकर उन्हें परेशान की है और बिना आधार छवि खराब करने की कोशिश की इसका हम घोर विरोध करते हैं। अगर भाजपा सरकार द्वारा ऐसी हरकत दुबारा करती है तो हम भी दिखाएंगे कि कांग्रेस क्या है? इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डोमेंद्र भेड़िया, कृष्णा दुबे, रतिराम कोसमा, धीरज उपाध्याय, पार्षद विनोद बंटी शर्मा, चंद्रेश हिरवानी, आंचल प्रकाश साहू, अनिल यादव, साजन पटेल, सुमित शर्मा, संदीप साहू, दिनेश्वर साहू, सुनील मंडावी ,सतीश यादव, रीता सोनी, चंद्रहास साहू, चमेली साहू, मनोज ठाकुर, नारायण साहू, रोहित सागर, आदित्य दुबे सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page