DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

सरकारी आवास में प्रधान आरक्षक ध्रुव की हुई मौत, एक दिन पहले किए थे रक्तदान

बालोद। सोमवार को कोतवाली बालोद थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक भगवान सिंग ध्रुव (49 वर्ष) की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। सुबह 10 बजे थाना नहीं पहुंचने, मोबाइल कॉल अटेंड नहीं करने पर कुछ पुलिसकर्मी बालोद स्थित शासकीय आवास में गए। जहां दरवाजा खटखटाने के बाद किसी ने नहीं खोला। जिसके बाद दरवाजा को तोड़कर पुलिसकर्मी अंदर पहुंचे तो प्रधान आरक्षक की सांसें थम चुकी थीं। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए पीएम कराया गया है। जानकारी अनुसार एक दिन पहले ही प्रधान आरक्षक ने जरूरतमंद व्यक्ति को रक्तदान किया था। पीएम के बाद गृहग्राम चिटौद में अंतिम संस्कार किया गया।

You cannot copy content of this page