DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा ग्राम मटिया में एकदिवसीय विशेष शिविर का हुआ आयोजन

अर्जुन्दा। शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय, अर्जुंदा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एन एस एस) इकाई द्वारा ग्राम मटिया में एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवाओं के आदर्श एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। सरस्वती वंदना राज्य लक्ष्य गीत गाया। तत् पश्चात कार्यक्रम के अतिथियों का स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप श्री डीके कुमार पाटिल प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला मटिया अ, श्री किशोर कुमार टंडन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, विशिष्ट अतिथि श्रीमती पुष्पा चौधरी, शिक्षिका, श्रीमती शशिकला देशमुख शिक्षिका,संगीता देवांगन शिक्षिका, श्रीमती अर्चना साहू, शिक्षिका, श्री परमानन्द साहू शिक्षक उपस्थित रहे। इस शिविर में स्वच्छता जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान, जल संरक्षण और ग्राम संपर्क जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामवासियों को स्वच्छता, नशा उन्मूलन और जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। स्वयंसेवकों ने पूरे ग्राम में जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ-सफाई, नशे के दुष्प्रभावों और जल बचाव के महत्व को समझाने का प्रयास किया। साथ ही, ग्राम संपर्क कार्यक्रम के तहत घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया गया और उन्हें जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने स्वच्छता अभियान चलाया और सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी गई। जल संरक्षण विषय पर चर्चा करते हुए वर्षा जल संचयन और पानी के सही उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की और ग्रामीणों से इन अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। शिविर में भाग लेकर सभी स्वयंसेवकों ने अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन किया और सामाजिक उत्थान की दिशा में अपना योगदान दिया। यह विशेष शिविर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

You cannot copy content of this page