पहली बार भाजपा ने लहराया नगर से गांव तक के चुनाव में अपना परचम, संगठन में भी फूंकी जान
बालोद। भाजपा के नए जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं की मेहनत लगातार रंग ला रही है। इसी का परिणाम है कि बालोद जिले में भाजपा नए सिरे से संगठित होते हुए फिर से खड़ी हो रही है और गांव से लेकर नगर स्तर तक के चुनाव में लगातार जीत हासिल करने में कामयाब रही है। हाल ही में संपन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय के चुनाव में लगातार सफलता ने साबित कर दिया है कि भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के हाथों संगठन की कमान आने के बाद उन्होंने भाजपा में नई जान फूंकी है और विभिन्न नगरीय निकाय में भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत में भी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचित होने से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सफलता मिली है। चेमन देशमुख के उक्त कार्य कुशलता और नेतृत्व क्षमता से भाजपाइयों में हर्ष का माहौल है और सभी एक नई ऊर्जा का संचार महसूस कर रहे हैं। हाल ही में जिला पंचायत में भी अध्यक्ष भाजपा समर्थित तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर और उपाध्यक्ष तोमन साहू निर्वाचित हुए हैं। तो वहीं विभिन्न जनपद और नगर पालिका, नगर पंचायत में भी भाजपा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्वाचित होकर आए हैं। भाजपा संगठन एक जुटता दिखाते हुए और समर्थित प्रत्याशियों ने भी मिलकर भाजपा के उम्मीदवारों को जिताया है। नगर पालिका बालोद के चुनाव में भी जहां अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी निर्वाचित हुए हैं तो वहीं सोमवा को उपाध्यक्ष पर भी भाजपा समर्थित प्रत्याशी कमलेश सोनी ने जीत दर्ज की है। जो पहले कांग्रेस के गढ़ हुआ करते थे वहां पर किला ढहाते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख के नेतृत्व के साथ प्रत्येक नेता और कार्यकर्ता ने मेहनत करते हुए भाजपा का परचम लहराया है। जिसका लाभ आने वाले चुनाव में भी देखने को मिल सकता है। इसी गतिशीलता और नई ऊर्जा, जोश के साथ भाजपा आगामी चुनाव की रणनीति और शासन की प्रत्येक योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने, विष्णु देव साय के सुशासन और मोदी की गारंटी से जनता को लाभान्वित करने के लिए जुटी हुई है। ट्रिपल इंजन की सरकार बनने से गांव से लेकर नगरों का विकास अब तेजी से होगा, ऐसी उम्मीद जनता में भी बनी हुई है। भाजपा सरकार की हितकारी योजनाओं का लाभ भी इस बार के पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव में संबंधित प्रत्याशियों को मिला है।
ऐतिहासिक रही शहर से लेकर गांव तक के चुनाव में मिली सफलता
भाजपा जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख की कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के अथक मेहनत से नगरीय एवं त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनावों ऐतिहासिक सफलता मिली है। जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कुशल रणनीति और जबरदस्त संगठन कुशलता और विष्णुदेव सरकार के विकास कार्यों को नीचे तक पहुंचाते हुए पूरे जिले में जिला अध्यक्ष बनने के बाद से लगातार प्रवास कर कमजोर हो चुके संगठन में जान फूंक कर पूरे जिले के कार्यकताओं में उत्साह का संचार किया। जिसका परिणाम दोनों चुनाव में दिखाई दिया। बालोद जिले जहां पहली बार जिला पंचायत चुनाव में भाजपा के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष जीत कर नया इतिहास रचा तो जिले में नगरीय चुनाव में पहली बार राजहरा पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष जीतना और 10 साल बाद बालोद पालिका में भाजपा का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद कब्जा होना, लोहारा,गुरुर, चिखलाकसा, गुंडरदेही, डौंडी नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष और उपाध्यक्षों की शानदार जीत चेमन देशमुख की कुशल संगठन क्षमता का परिचायक है। भाजपा की जिले में शानदार विजय से भाजपा कार्यकता में जबरदस्त उत्साह है। वही दूसरी ओर कांग्रेस में घोर निराशा देखने को मिल रही है। जो लगातार एक-एक चुनाव में हार का सामना कर रही है। अगर इसी गतिशीलता के साथ भाजपा मेहनत करती रही तो आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है।
सोमवार का दिन भी रहा भाजपा के लिए ऐतिहासिक

भाजपा के जिला अध्यक्ष चेमन देशमुख ने कहा कि आज सोमवार का दिन भारतीय जनता पार्टी जिला बालोद के लिए ऐतिहासिक दिन रहा। बालोद नगर पालिका में उपाध्यक्ष कमलेश सोनी,दल्ली राजहरा नगर पालिका में मनोज दुबे, डोंडीलोहारा नगर पंचायत में नेहा उपाध्याय, गुंडरदेही नगर पंचायत में विजय सोनकर, डौडी जनपद पंचायत में मुकेश कोड़ो अध्यक्ष, भोलाराम नेताम उपाध्यक्ष चुने गए। इसके लिए उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का पूरे जिले की जनता का आभार जताया।
