DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डांस प्रतियोगिता के दौरान धक्का देने से हुई थी विवाद की शुरुआत, फिर कैसे बढ़ी बात?, चाक़ू मार कर भागने वाले तीन युवक गिरफ्तार

ग्राम खर्रा में चाकूबाजी कर फरार आरोपीगण हुए रायपुर से गिरफ्तार, थाना गुण्डरदेही में आर्म्स एक्ट के तहत् की गई गिरफ्तारी।

गुंडरदेही/बालोद – घटना दिनांक 27.01.2021 दिन बुधवार के रात्रि 10.00 बजे की है। ग्राम खर्रा स्कूल पारा में आयोजित डांस प्रतियोगिता के दौरान अमित कुमार चौधरी को जालम , महेश साहू, सीट निषाद द्वारा रास्ता रोककर गाली गलौच कर चाकू एवं राड से हमला कर दिया था। आह्त अमित कुमार चौधरी के पिता ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाया था, जिस पर थाना गुण्डरदेही में धारा 294,323,324,506बी,34 भादवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत् मुकदमा रजिस्टर किया गया था। घटना कर आरोपीगण गुण्डरदेही से फरार हो गये थे, जिनको सिलतरा रायपुर क्षेत्र से पकड़कर गिरफ्तार किया गया। आरोपीगण से चाकू व राड जप्त किया गया है। प्रकरण में मुख्य आरोपी जालम सिंह एवं अन्य साथीगण को व्यवहार न्यायालय गुण्डरदेही में पेश किया गया , जिसमें न्यायालय द्वारा जालम को जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक विवाद कार्यक्रम के दौरान धक्का देने से शुरू हुआ था फिर आरोपियों ने हमला कर दिया.

जालम सिंह मुख्य आरोपी जिसने चाकू मारा इसे जेल भेजा गया

पिता ने इस तरह लिखवाई थी रिपोर्ट

घायल युवक के पिता ने थाने में शिकायत की थी रिपोर्ट के मुताबिक उनका कहना है कि 27.01.2021 को मेरा लडका अमित कुमार चौधरी उम्र 21 वर्ष घर से गांव में स्कूल पारा में चल रहे डांस प्रतियोगिता देखने के लिए करीबन 09.30 बजे रात को निकला था कि करीबन 10.00 बजे रात को मेरा भांजा गिरधारी लाल टेंभुरकर ने घर आकर बताया कि भाई अमित चौधरी को जालम,सित्तू , महेश जो गुण्डरदेही के रहने वाले है, के द्वारा उसे बेवजह गालिया दे रहे थे, जिसे अमित चौधरी द्वारा गाली देने से मना करने पर तीनो एक राय होकर जालम द्वारा चाकू से, सित्तु द्वारा राड से तथा महेश द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट किये है, जिससे उसके कमर के पास चोट लगी है, जो कार्यक्रम स्थल के पास ही है, मारने वाले तीनो लोग रिपोर्ट करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए भाग जाना बताये, तब मै अपने भांजा गिरधारी लाल के साथ तत्काल मौका पर पहुचा तथा अपने लडके से घटना के सम्बंध में पूछा, तब मुझे घटना की पूरी जानकारी हुआ तथा उसे लेकर उसके चोट का उपचार कराने शासकीय अस्पताल गुण्डरदेही ले गया ।

ये हैं आरोपीगण-

  1. जालम सिंह ऊर्फ जय सिंह निहाल पिता भीम सिंह उम्र 20 वर्ष सा0 वार्ड क्र0 11 बस स्टैण्ड के पीछे गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
  2. सीता राम निषाद ऊर्फ सित्तू पिता आनंद निषाद उम्र 20 वर्ष सा0 जानकारी सागर ताला पार गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
  3. महेश साहू पिता अश्वनी कुमार साहू उम्र 21 वर्ष सा0 बघमरा वार्ड क्र0 3 गुण्डरदेही , थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद छ0ग0
    जप्ती – चाकू व लोहे का राड

You cannot copy content of this page