DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष: पापरा में महिला कमांडो कर रही नेक पहल: सड़क पर बैठी गौ माताओं के गले में बांध रही रेडियम का बेल्ट ताकि ना हो कोई दुर्घटना

गांव में आसामाजिक तत्वों पर भी रखती है बराबर नजर, समाज सुधार और नशा मुक्ति के क्षेत्र में भी कर रही है 2011 से कार्य

बालोद। बालोद जिले में महिला कमांडो किसी परिचय के मोहताज तो नहीं है। कई गांव में ऐसी महिला कमांडो टीम है जो अपने विशेष कार्य से अपनी अलग पहचान बना चुकी है। इस क्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम पापरा गांव के बारे में बता रहे हैं जहां महिला कमांडो की सक्रियता के कारण नशे और अन्य आसामाजिक गतिविधियों को लेकर कड़ी पाबंदी है। यहां की महिला कमांडो काफी सख्ती के साथ गांव को सुधारने में जुटी हुई। वे इन दिनों सड़क पर बैठी हुई गौ माताओं व अन्य पालतू जानवरों को रेडियम बेल्ट पहनाने का काम भी कर रही ताकि रात के अंधेरे में ना वे बेजुबान और ना ही कोई इंसान सड़क हादसे का शिकार हो।


ग्राम पंचायत पापरा के महिला कमांडो के बढ़ते कदम की बात करें तो सन 2011 में यहां महिला कमांडो का गठन किया गया था। अपने गांव को नशा मुक्त, स्वच्छ बनाने के लिए रोज रात में कमाडो गश्त करती है। पद्मश्री शमशाद बेगम के मार्गदर्शन में घरेलु हिंसा, वृक्षारोपण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, करबो मतदान, स्वच्छता आदि पर कार्य कर रही है। इसी क्रम में अब महिला कमांडो ने गौ रक्षा का नया संकल्प लिया है। जिसमें विगत दिनों ग्राम पापरा के नवनिर्वाचित सरपंच लोकेश धुर्वे द्वारा इस कार्य का शुभारंभ गौ माता को रेडियम बेल्ट पहनाकर किया गया। साथ ही महिला कमांडो के कार्य की प्रशंसा की गई। महिला कमांडों का कहना है कि जब वो रात में गस्त में निकलती है तो सड़क पर गाय बैठे रहते हैं। जिससे वे कई बार अंधेरा होने के कारण उन्हें देख नही पाती हैं। साथ ही सड़क पर वाहन चलाने वाले भी उन्हें नही देख पाते। जिसके चलते सड़क दुर्घटना हो जाती है। इन सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए और गौ माता की रक्षा करने हेतू रेडियन बेल्ट बांधा जा रहा है।

तस्करों से गौ माता को करवाए थे आजाद

महिला कमांडो की टीम ने बताया कि वे पहले भी गौ माता की रक्षा हेतू कार्य कर चुके है। गाय के अवैध तस्करी को भी रोका गया था। महिला कमांडो रात में गस्त करते हुए गाय को कत्लखाने के लिए ले जा रहे लोगों को पकड़ा था और गौ माता को आजाद करवाया था। महिला कमांडो की टीम में जागेश्वरी देशमुख, यामिनी देशमुख, सरस्वती देशमुख,देवकी गोस्वामी, दुलारी यादव, गायत्री यादव, सतरूपा यादव, प्रकाशा, किरण, रामती ठाकुर, रामोतीन शामिल हैं।
महिला कमांडो टीम की अपील है कि सभी नागरिक अपने खुशी के मौके जैसे जन्म दिन, शादी आदि अवसरों पर कम से कम 10 रेडियम बेल्ट अपने आस पास के पशु के गले में बांधे। साथ ही वृक्षारोपण भी करे।

You cannot copy content of this page