DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

शादी का ख्वाब दिखाकर नाबालिग से ये शख्स बनाता रहा संबंध, दिखावे के लिए मांग में सिंदूर भर खीच लिया था फोटो, शादी के लिए रिश्ते आने लगे तो चाचा को भेज दी वह फोटो, घर वालों को हुई खबर तो देने लगा जान से मारने की धमकी, पुलिस ने पहुंचाया हवालात

बालोद – थाना रनचिरई क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म व पीडिता सहित उनके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है जिसमें पीडिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक स्वप्नील शर्मा पिता योगेश उम्र 20 वर्ष निवासी भाठागांव (आर). थाना स्नचिरई, को गिरफ्तार कर जेल भेजा है पुलिस के मुताबिक शादी का प्रलोभन देकर बहला फुसला कर जब पीड़िता नाबालिग थी तब से दिनांक 27 जनवरी 2021 तक वह दैहिक शोषण करता रहा पीड़िता व परिवार वालों को जान से मारने की धमकी भी देता था पीड़िता के साथ वर्ष 2018 में जब पढ़ती तब बहला फुसलाकर एक सूने घर में ले जाकर शादी का प्रलोभन देकर बलात शारीरिक संबंध बनाया. तब से पीडिता को बहला फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाते रहा.

मामले में बड़ी बात ये सामने आई कि पीड़िता के मांग में सिंदूर भरकर अपने मोबाईल से फोटो खिंचकर रखा था. पीडिता का शादी के लिये रिस्ता आ रहे थे, तब आरोपी ने पीड़िता के चाचा को मोबाईल में वाट्सएप के माध्यम से उक्त फोटो भेज दिया। वर्ष 2018 से अब तक आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ बलात शारीरिक संबंध बनाते रहा है। इसी दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थीया व उसके परिवार वालों को भी किसी ना किसी बहाना बनाकर पत्नी बनाकर रखने से इंकार कर पीड़िता व उसके परिवार वालों को जान सहित मारने की धमकी देता रहा। जिससे लड़की बहुत डरी सहमी है। प्रार्थीया नाबालिग थी तब से आरोपी उसके साथ संबध बनाते रहा है इसकी रिपोर्ट पर अपराध  दर्ज कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस अधीक्षक बालोद के मार्गदर्शन में थाना रनचिराई पुलिस द्वारा प्रकरण की तत्परता एवं सुझबुझ से विवेचना करते हुए कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366, 376(2) , 506 भादवि व पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया.

You cannot copy content of this page