कमरौद में शुरू हुआ दो दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव, लगेगा भव्य मेला



बालोद। बालोद जिले के ग्राम कमरौद में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य शिवरात्रि मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत 25 और 26 फरवरी को विविध आयोजन होंगे। 25 फरवरी को कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांकरा ज के शांतिलाल राठी थे। अध्यक्षता सेवा निवृत्त शिक्षक कोंगनी के सीआर साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में ग्राम विकास समिति कमरौद के अध्यक्ष खिलानंद पटेल, शिक्षक भागवत चतुर्वेदी, शिक्षक वासुदेव पटेल, पीरिद से रमेश साहू, कमरौद से राजू लाल कंवर , लक्ष्मी यदु ,यशोदा साहू आदि मौजूद रहे। प्रथम दिवस दोपहर 12 बजे से जय बजरंग मानस परिवार कमरौद की प्रस्तुति हुई। 3 बजे से जय शीतला मानस हरि कीर्तन परिवार सांकरा ज की प्रस्तुति हुई। रात 10 बजे भुइया के सिंगार लोक नृत्य नाच पार्टी हुच्चेटोला मंगचुआ बालोद जिला की प्रस्तुति हुई। मुख्य कार्यक्रम महाशिवरात्रि के दिन भव्य मेला के साथ शुरू होगा। समापन समारोह 26 फरवरी दोपहर 3 बजे के मुख्य तिथि संजय मिश्रा होंगे। अध्यक्षता दारा सिंह साहू करेंगे । विशेष अतिथि आनंद राठी, प्रहलाद वैष्णव, संतोष चंद्राकर, प्रमोद कुमार शर्मा, दीपक चोपड़ा, भूपेंद्र कुमार साहू, तिलक भुआर्य आदि होंगे। मुख्य समारोह यानी कि महाशिवरात्रि के दिन सुबह 11 बजे सत्य प्रचार मानस परिवार भोलापुर छुरिया राजनांदगांव और दोपहर 3 बजे से जय मां दंतेश्वरी रामधुनी मंडली आमदी धमतरी की प्रस्तुति होगी। रात्रि में सांस्कृतिक लोक कला मंच चिन्हारी डी के देशमुख (कुमार) सुरेगांव गांव भेड़ी का कार्यक्रम महाशिवरात्रि की रात में रखा गया है। उद्घोषक के रूप में रूपेश कुमार पटेल और डॉक्टर नरोत्तम साहू अपनी भूमिका निभा रहे हैं। आयोजक जय बजरंगबली मंदिर समिति एवं समस्त ग्रामवासी कमरौद के द्वारा श्रद्धालुओं को ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थिति की अपील की गई है। मुख्य आयोजन यानी महाशिवरात्रि के दिन मेला और ओंकारेश्वर शिवलिंग पूजा अर्चना का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 25 फरवरी मंगलवार को जहां रुद्राभिषेक और पूर्णाहुति हुई। 26 फरवरी बुधवार को महाशिवरात्रि, स्नान कार्यक्रम, मेला महोत्सव का कार्यक्रम होगा। इस आयोजन में आचार्य पंडित भेष कुमार दुबे और दुर्गा प्रसाद पांडे मंदिर पुजारी भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। तो वही आयोजन समिति से जुड़े हुए लोगों में प्रमुख रूप से अध्यक्ष पुनीत राम देशलहरे, उपाध्यक्ष सुरेंद्र पटेल, कोषाध्यक्ष विशेषर चतुर्वेदी, सचिव ब्रजकिशोर, सदस्य दीनू राम कंवर, बलराम साहू, अरुण साहू, भूषण चतुर्वेदी, कामता साहू, प्रमेंद्र साहू, लखन ठाकुर, विनोद यादव, रूपेश पटेल आदि आयोजन की तैयारी में सक्रियता से जुड़े हुए हैं। यहां का हनुमान मंदिर दक्षिण मुखी हनुमान के नाम से जाना जाता है। जिसके पीछे अनेक किवदंती भी प्रचलित हैं। जमीन से निकले हुए इस हनुमान मूर्ति को लेकर लोगों में अटूट आस्था है तो मंदिर परिसर में बनाए गए विशाल शिवलिंग और मां काली प्रतिमा के चलते इस जगह की ख्याति बालोद जिला ही नहीं अपितु पूरे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में प्रचलित है जिसके कारण महाशिवरात्रि के अवसर पर यहां श्रद्धालुओं की हजारों की भीड़ उमड़ती है।

You cannot copy content of this page